केंद्रीय गृह राज्यमंत्री ने राज्यसभा में दी जानकारी : जम्मू-कश्मीर में 38 महीनों में मार गिराए गए 630 आतंकी

feature-top

मई 2018 से जून 2021 के बीच जम्मू कश्मीर में कम से कम 630 आतंकवादियों को मौत के घाट उतारा गया है। यह जानकारी केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने बुधवार को राज्यसभा में दी। उन्होंने बताया कि इस दौरान 400 एनकाउंटर्स भी हुए, जिसमें 85 जवान शहीद हो गए। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस सांसद दिग्विजय सिंह के सवाल का जवाब दे रहे थे। उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर सीमा लगातार सीमापार से प्रयोजित आतंकवाद का शिकार रहा है।


feature-top