- Home
- टॉप न्यूज़
- राज्यसभा चेंबर का टूटा गेट, TMC सांसद पर लगा आरोप
राज्यसभा चेंबर का टूटा गेट, TMC सांसद पर लगा आरोप
संसद में आज एक और अप्रिय घटना घट गई है. सांसदो का व्यवहार संसदीय मर्यादाओं को लांघता नजर आ रहा है. राज्यसभा में टीएमसी के सांसदों ने राज्यसभा के चेंबर के एक गेट को तोड़ने की कोशिश की. इस दौरान गेट का कांच टूट गया. बताया जा रहा है कि निलंबित सांसद राज्यसभा के सदन में प्रवेश करना चाहते थे. सूत्रों के अनुसार ड्यूटी पर तैनात एक सुरक्षा अधिकारी को चोटें आई हैं.
राज्यसभा सचिवालय ने इस बारे में रिपोर्ट मंगवाई है. एक लेडी सिक्योरिटी ऑफिसर भी इस घटना में घायल हुई है. सुरक्षा एजेंसी से लेडी के फोटोग्राफ भी सचिवालय ने मांगे हैं. टीएमसी सांसद डोला सेन ने ट्वीट करके खुद बताया, 'सदन की कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित होने के बाद हम में से 4 तृणमूल सांसदों को जिन्हें एक दिन के लिए निलंबित कर दिया गया था, राज्यसभा में प्रवेश करने का प्रयास किया. हमें ऐसा करने से रोका गया. सदन के दिनभर के लिए स्थगित होने के बाद हमारा निलंबन समाप्त हो गया, हमें क्यों रोका गया? लोकतंत्र नए निचले स्तर पर पहुंचा है.'
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य
