रासायनिक खाद्य के किल्लत की समस्या को लेकर शहर ज़िला क़ाँग्रेस कमेटी द्वारा केंद्र सरकार के ख़िलाफ़ एक दिवसीय धरना प्रदर्शन स्थित कृषि विश्वविद्यालय के सामने किया गया।

feature-top

रासायनिक खाद्य के किल्लत की समस्या को लेकर शहर ज़िला क़ाँग्रेस कमेटी द्वारा केंद्र सरकार के ख़िलाफ़ एक दिवसीय धरना प्रदर्शन स्थित कृषि विश्वविद्यालय के सामने किया गया।

कांग्रेस का आरोप है कि केंद्र सरकार द्वारा मांग के मुताबिक खाद नहीं दिया गया, जिसके चलते छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए समस्या उठ खड़ी हुई है। प्रदर्शन के दौरान मौके पर पहुंचे तहसीलदार को प्रधानमंत्री के नाम का ज्ञापन सौंपा गया।

इस प्रदर्शन में कार्यक्रम में खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन, योग आयोग के अध्यक्ष ज्ञानेश शर्मा, प्रभारी प्रतिमा चंद्राकर, शहर अध्यक्ष गिरीश दुबे, कन्हैया अग्रवाल, विकास तिवारी, संजय पाठक सुरेश ठाकुर सहित क़ाँग्रेस के वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे।


feature-top
feature-top