"खेल रत्न" का नाम बदलने पर कांग्रेस ने कहा – मोदी और जेटली स्टेडियम के भी बदलो नाम

feature-top

कांग्रेस ने 'राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार' का नाम 'मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार' किये जाने के फैसले का शुक्रवार को स्वागत किया है। हालांकि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर महान हॉकी खिलाड़ी के नाम का उपयोग अपने राजनीतिक उद्देश्य के लिए करने का आरोप लगाते हुए कहा कि अब अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम एवं दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम का नाम भी बदला जाना चाहिए।

पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने यह भी कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी देश के नायक हैं जो किसी पुरस्कार से नहीं, बल्कि अपनी शहादत, विचार और आधुनिक भारत के निर्माण के लिए जाने जाते हैं। सुरजेवाला ने कहा, ''राजीव गांधी इस देश के लिए नायक थे, हैं और रहेंगे।


feature-top