महेंद्र सिंह धोनी के ट्विटर अकाउंट से ब्लू टिक हटा

feature-top

भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट से ब्लू टिक हट गया है। धोनी सोशल मीडिया में काफी कम सक्रिय रहते हैं। ट्विटर पर भी वो बहुत कम एक्टिव हैं। उन्होंने 8 जनवरी 2021 को आखिरी ट्वीट किया था। माना जा रहा है कि धोनी के ट्विटर पर कम सक्रिय होने की वजह से उनके ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट से ब्लू टिक हटाया गया है।

महेंद्र सिंह धोनी ने पिछले साल 15 अगस्त को इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। अपने संन्यास लेने का ऐलान उन्होंने इंस्टाग्राम पर किया था। हालांकि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शुक्रिया पत्र का जवाब उन्होंने 20 अगस्त को ट्विटर के माध्यम से ही दिया था। इसके बाद उन्होंने सितंबर में भारतीय एयरफोर्स को लेकर दो ट्वीट किए।


feature-top