प्रवर्तन निदेशालय ने जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती की मां को मनी लॉन्ड्रिंग केस में तलब किया है। गुलशन नजीर को पहले भी ईडी ने पूछताछ के लिए बुलाया था। नजीर राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और पीडीपी संस्थापक मुफ्ती मोहम्मद सईद की पत्नी हैं।

feature-top

ईडी ने इससे पहले भी उन्हें 14 जुलाई को तलब किया था। प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग ऐक्ट (पीएमएलए) के तहत दर्ज आपराधिक मामला ईडी द्वारा महबूबा के एक कथित सहयोगी के परिसर में मारे गए छापे में बरामद हुई दो डायरी से संबंधित है।

feature-top