टोक्यो ओलंपिक में भारत दो रजत और तीन कांस्य के साथ कुल पांच पदक जीत चुका है. 7 अगस्त को भाला फेंक एथलीट नीरज चोपड़ा, पहलवान बजरंग पुनिया और गोल्फर अदिति अशोक से पदक की उम्मीद है.

feature-top

टोक्यो ओलंपिक में भारत दो रजत और तीन कांस्य के साथ कुल पांच पदक जीत चुका है. 7 अगस्त को भाला फेंक एथलीट नीरज चोपड़ा, पहलवान बजरंग पुनिया और गोल्फर अदिति अशोक से पदक की उम्मीद है.

ओलंपिक में पदार्पण कर रहे नीरज चोपड़ा ने अपने पहले ही प्रयास में भाले को 86.65 मीटर की दूरी तक फेंककर 83.50 मीटर का स्वत: क्वालिफिकेशन स्तर हासिल करते हुए फाइनल के लिए क्वालिफाई किया था. वह पदक जीतने में कामयाब रहे तो ओलंपिक के एथलेटिक्स में भारत का पहला पदक होगा.  

गोल्फ 

सुबह 3.00 बजे: अदिति अशोक और दीक्षा डागर, महिलाओं का व्यक्तिगत स्ट्रोक प्ले चौथा दौर 

कुश्ती 

शाम 4.00 बजे: बजरंग पुनिया, पुरुषों का 65 किग्रा फ्रीस्टाइल कांस्य पदक मैच

एथलेटिक्स 

शाम 4.30 बजे: नीरज चोपड़ा, पुरुष भाला फेंक


feature-top