टोक्यो ओलंपिक में जीत से चूकीं गोल्फर अदिति, पीएम मोदी बोले- आपने मिसाल कायम की है

feature-top

टोक्यो ओलंपिक में शानदार खेल दिखाकर गोल्फर अदिति अशोक इतिहास रचने से चूक गईं। अदिति अशोक गोल्फ स्पर्धा में पदक से मामूली अंतर से चूक गईं और खराब मौसम से प्रभावित चौथे दौर में तीन अंडर 68 का स्कोर करके चौथे स्थान पर रहीं। हालांकि, उनके प्रयास पर पूरे देश को गर् है। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गोल्फ खिलाड़ी अदिति अशोक की प्रशंसा की और कहा कि वह टोक्यो ओलंपिक में पदक जीतने से भले चूक गईं हों लेकिन उन्होंने एक मिसाल कायम की है। अदिति का कुल स्कोर 15 अंडर 269 रहा और वह दो स्ट्रोक्स से चूक गईं।

प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया, 'बेहतरीन खेलीं अदिति। टोक्यो 2020 में आपने शानदार कौशल और संकल्प का प्रदर्शन किया। आप पदक से मामूली अंतर से चूक गईं, लेकिन इसमें अब तक किसी भी भारतीय ने जो हासिल किया आप उससे कहीं आगे निकल गईं और आपने एक मिसाल कायम की है। भविष्य के लिए शुभकामनाएं।'


feature-top