- Home
- टॉप न्यूज़
- नीरज चोपड़ा ने "मेडल" किया मिल्खा सिंह को समर्पित, बेटे जीव मिल्खा सिंह ने कही ये बात...
नीरज चोपड़ा ने "मेडल" किया मिल्खा सिंह को समर्पित, बेटे जीव मिल्खा सिंह ने कही ये बात...
टोक्यो ओलंपिक में शनिवार का दिन भारत के लिए खुशियों भरा रहा. एक तरफ नीरज चोपड़ा ने देश को पहला गोल्ड दिलाया, तो दूसरी तरफ पहलवान बजरंग पूनिया ने ब्रॉन्ज मेडल जीता. ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा ने अपनी इस ऐतिहासिक उपलब्धि को दिग्गज धावक मिल्खा सिंह को समर्पित किया. फ्लाइंग सिख के नाम से मशहूर मिल्खा सिंह का बीते जून में कोविड-19 के कारण निधन हो गया था. भाला फेंक में स्वर्ण पदक जीतने के बाद चोपड़ा ने कहा, ‘‘मिल्खा सिंह स्टेडियम में राष्ट्रगान सुनना चाहते थे. वह अब इस दुनिया में नहीं हैं लेकिन उनका सपना पूरा हो गया.’’
नीरज की तरफ से मिले इस सम्मान से मिल्खा सिंह के पुत्र और स्टार गोल्फर जीव मिल्खा सिंह भावुक हो गए और उन्होंने तहेदिल से उनका आभार व्यक्त किया. जीव ने ट्विटर पर अपनी भावनाएं व्यक्त करते हुए लिखा, ‘‘पिताजी वर्षों से इसका इंतजार कर रहे थे. एथलेटिक्स में पहले स्वर्ण पदक से उनका सपना आखिर सच हुआ. यह ट्वीट करते हुए मैं रो रहा हूं. मुझे पूरा विश्वास है कि ऊपर पिताजी की आंखों में भी आंसू होंगे. यह सपना साकार करने के लिये आभार.’’
उन्होंने आगे लिखा, ‘‘आपने न सिर्फ ओलंपिक खेलों में देश के लिये एथलेटिक्स का पहला स्वर्ण पदक जीता, आपने इसे मेरे पिता को समर्पित किया. मिल्खा परिवार इस सम्मान के लिये तहेदिल से आभार व्यक्त करता है.’’
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य
