राजेन्द्रनगर–दुर्ग-राजेन्द्रनगर स्पेशल ट्रेन का बामरा व बागदीहि स्टेशनों में दी गई अस्थाई ठहराव का विस्तार

हावड़ा-अहमदाबाद–हावड़ा स्पेशल ट्रेन का अस्थाई ठहराव बामरा स्टेशन मे

feature-top

रेलवे प्रशासन द्वारा रेल यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से चलने वाली 03288/03287 राजेन्द्रनगर–दुर्ग-राजेन्द्रनगर स्पेशल ट्रेन का अस्थाई ठहराव दक्षिण पूर्व रेलवे, चक्रधरपुर रेल मण्डल के बागदीहि व बामरा रेल्वे स्टेशनों में एवं 02834 / 02833 हावड़ा-अहमदाबाद – हावड़ा स्पेशल ट्रेन का अस्थाई ठहराव बामरा स्टेशन मे दिया जा रहा है ।  

               यात्रियों की मांग व उनकी बेहतर सुविधा हेतु इन गाड़ियों के अस्थाई ठहराव का विस्तार 31 अगस्त, 2021 तक किया गया है । अब ये गाडी उपरोक्त स्टेशनों में 31 अगस्त, 2021 तक रुकेगी ।  

           02834 हावड़ा-अहमदाबाद स्पेशल ट्रेन बामरा स्टेशन मे 06.54 बजे पहुचकर 06.55 बजे रवाना होगी इसी प्रकार विपरीत दिशा में भी 02833 अहमदाबाद – हावड़ा स्पेशल ट्रेन बामरा स्टेशन मे 05.54 बजे पहुचकर 05.55 बजे रवाना होगी । 

          03288 राजेन्द्रनगर–दुर्ग स्पेशल ट्रेन बामरा स्टेशन मे 12.09 बजे पहुचकर 12.10 बजे रवाना होगी इसी प्रकार विपरीत दिशा में भी 03287 दुर्ग-राजेन्द्रनगर स्पेशल ट्रेन बामरा स्टेशन मे 14.08 बजे पहुचकर 14.09 बजे रवाना होगी । 

         03288 राजेन्द्रनगर–दुर्ग स्पेशल ट्रेन बागदीहि स्टेशन मे 12.20 बजे पहुचकर 12.21 बजे रवाना होगी इसी प्रकार विपरीत दिशा में भी 03287 दुर्ग-राजेन्द्रनगर स्पेशल ट्रेन बामरा स्टेशन मे 13.57 बजे पहुचकर 13.58 बजे रवाना होगी ।


feature-top