2025 तक डिजिटल पेमेंट्स की आदत में 71.7 फीसदी तक का हो सकता है इजाफा

feature-top

भारत में लगातार डिजिटल पेमेंट के ट्रेंड में तेजी आ रही है। देश में साल 2016 में जब नोटबंदी हुई तो बड़े पैमाने पर लोगों ने डिजिटल पेमेंट का विकल्‍प चुना। साल 2020 से इसमें कोविड-19 महामारी की वजह से और तेजी आई है। अनुमान लगाया जा रहा है कि भारत में साल 2025 तक डिजिटल पेमेंट्स की आदत में 71.7 फीसदी तक का इजाफा हो जाएगा। वहीं, कैश और चेक से पेमेंट बस 28.3 फीसदी ही रह जाएगा।


feature-top