हिमाचल में भूस्खलन, मलबे में कुछ वाहन फंसे, 40 के दबे होने की आशंका

feature-top

हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में भीषण भूस्खलन की खबर है, जिससे 40 से अधिक लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है। एक अधिकारी ने कहा कि हिमाचल सड़क परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बस सहित कई वाहन इस समय मलबे में दबे हुए हैं, जिसमें 40 से अधिक यात्री सवार हैं। सीएम जयराम ठाकुर ने पुलिस और स्थानीय प्रशासन को बचाव अभियान चलाने का निर्देश दिया है.


feature-top