ट्विटर ने अब महाराष्ट्र और राजस्थान कांग्रेस का अकाउंट भी किया लॉक

feature-top

राहुल गांधी, कांग्रेस पार्टी और इसके कई वरिष्ठ नेताओं का अकाउंट लॉक किए जाने पर मचे बवाल के बीच ट्विटर ने अपना ऐक्शन जारी रखा है। महाराष्ट्र के गृह और आईटी राज्य मंत्री सतेल पाटिल ने दावा किया है कि महारष्ट्र कांग्रेस और वरिष्ठ नेता बालासाहेब थोराट के ट्विटर हैंडल को माइक्रोब्लॉगिंग साइट ने लॉक कर दिया है। इसके अलावा राजस्थान कांग्रेस प्रदेश कमेटी के अकाउंट को भी लॉक कर दिया।

पाटिल ने कहा कि राहुल गांधी के अलावा महाराष्ट्र कांग्रेस और राजस्व मंत्री बालासाहेब थोराट का अकाउंट भी ब्लॉक किया गया है।


feature-top