एक ही दिन में लगे अब तक के सबसे अधिक कोविड टीके

feature-top

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि पिछले 24 घंटों में 88.13 लाख से अधिक वैक्सीन की खुराक दी गई। यह हमारे टीकाकरण अभियान की शुरुआत के बाद से एक दिन में हासिल किया गया अब तक का सबसे अधिक टीकाकरण है। भारत के COVID-19 टीकाकरण कवरेज ने कल 55 करोड़ मील का पत्थर हासिल किया। आज सुबह 7 बजे तक की अनंतिम रिपोर्ट के अनुसार, कुल मिलाकर, 62,12,108 सत्रों के माध्यम से वैक्सीन की 55,47,30,609 खुराक दी जा चुकी हैं।


feature-top