पाक में सत्ताधारी पार्टी की नेता ने कहा- हमारे लिए कश्मीर फतह करेगा तालिबान
अफगानिस्तान में एक ओर जहां तालिबान अपनी सरकार के गठन में जुट गया है तो वहीं दूसरी ओर चीन और पाकिस्तान तालिबान के सबसे दोस्त बनने की कोशिश कर रहे हैं। पाकिस्तान की प्रधानमंत्री इमरान खान और उनके विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी तालिबान की खुलकर प्रशंसा कर चुके हैं। इसी बीच इमरान खान की पार्टी की एक नेता नीलम इरशाद शेख ने कहा कि अब तालिबान जल्द ही कश्मीर को जीतेगा और उसे पाकिस्तान को दे देगा।
दरअसल, पाकिस्तान के एक निजी टीवी चैनल पर तालिबान पर हो रही एक डिबेट के दौरान पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ की नेता नीलम इरशाद शेख ने कहा है कि तालिबान पाकिस्तान के साथ है। तालिबान आएगा और वो कश्मीर जीतकर पाकिस्तान के सुपुर्द कर देगा। नीलम इरशाद का यह विवादित बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इतना ही नहीं उन्होंने तालिबान और पाकिस्तान के गहरे संबंध होने का दावा भी किया।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य
