‘थप्पड़ मारने’ वाले बयान के लिए गिरफ्तार किए गए केंद्रीय मंत्री राणे को मिली ज़मानत

feature-top

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के बारे में ‘थप्पड़ मारने’ वाले बयान के चलते केंद्रीय मंत्री के खिलाफ मामला दर्ज हुआ था। विवादित टिप्पणी की वजह से राजनीतिक घमासान शुरू होने और राज्य में व्यापक विरोध प्रदर्शन के बाद केंद्रीय मंत्री नारायण राणे को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तारी के कुछ घंटों के भीतर ही केंद्रीय मंत्री नारायण राणे को मजिस्ट्रेट कोर्ट से जमानत मिल गई है। इससे पहले मंगलवार को दिन में उन्हें गिरफ्तार किया गया था।


feature-top