- Home
- टॉप न्यूज़
- रायपुर
- देश में 24 घंटे में सामने आए कोरोना के 37,593 नए मामले
देश में 24 घंटे में सामने आए कोरोना के 37,593 नए मामले
नई दिल्ली: भारत में कोरोना वायरस के मामलों में एक बार फिर से तेजी देखी गई है। देश में बीते 24 घंटे में कोरोना के 37 हजार से अधिक नए केस दर्ज किए गए हैं, जो बीते दिन की तुलना में करीब 12 हजार अधिक है। स्वास्थ्य मंत्रालय के लेटेस्ट आंकड़ों के मुताबिक, बुधवार को देश में कोरोना वायरस के 37593 नए केस सामने आए। इसका मतलब है कि मंगलवार की तुलना में कोविड-19 के मामलों में करीब 47 फीसदी वृद्धि देखी गई है।
स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, भारत में एक्टिव केसों की संख्या अभी भी 3,22,327 बनी हुई है। वहीं, देश में अब तक 59.55 करोड़ लोगों को वैक्सीन लग चुकी है। इसके, अलावा देश में मौजूदा रिकवरी रेट 97.67 फीसदी है और बीते 24 घंटे के दौरान 34169 लोग कोरोना से ठीक हुए हैं। बता दें कि मंगलवार को देश में कोरोना के 25,467 नए मामले सामने आए थे।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य
