नई दिल्ली: भारत में डिजिटल रुपए के लिए पहली बार टेस्टिंग दिसंबर 2021 तक शुरू की जा सकती है। यह बयान रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के गवर्नर शक्तिकांत दास ने एक निजि न्‍यूज चैनल को दिए इंटरव्‍यू में दिया है। केंद्रीय बैंक डिजिटल मुद्रा को सीबीडीसी के रूप में भी जाना जाता है, डिजिटल मुद्रा को ऑनलाइन रूप में लीगल टेंडर के रूप में प्रस्तावित किया जाता है। दूसरे शब्दों में कहें तो डिजिटल रुपया प्रचलन में चल रही फिएट करेंसी का ऑनलाइन वर्जन होगा।

feature-top

नि‍जि चैनल को दिए इंटरव्‍यू में आरबीआई गवर्नर ने कहा कि आरबीआई डिजिटल करेंसी को लेकर काफी सतर्क और सावधान हैं। उन्‍होंने कहा क‍ि यह पूरी तरह से नया प्रोडक्‍ट है, जिसको लेकर वो काफी गंभीर हैं। उन्‍होंने कहा कि आरबीआई डिजिटल करेंसी की सुरक्षा, मॉनेटरी पॉलिसी इसके प्रभाव और प्रचलन में नकदी सहित कई पहलुओं पर गौर कर रहा है।

feature-top