ऋषि कपूर के बारे में नीतू ने शेयर की अनसुनी बाते....

feature-top

आज ऋषि कपूर का 69 वां जन्मदिन है। हालांकि आज वे हमारे बिच नहीं है। उनका जन्म 4 सितम्बर 1952 को मुंबई में हुआ था। ऋषि कपूर को प्यार से चिंटू बुलाया करते थे। नीतू कपूर ने अपने शादी के बारे में कुछ बाते शेयर की। 1974 में ऋषि कपूर ने नीतू सिंह के साथ फिल्म 'जहरीला इंसान' की। सेट पर ऋषि, नीतू को काफी छेड़ा करते थे, जिससे नीतू सिंह इरिटेट हो जाती थीं। लेकिन दोनों के बीच की ये नोक-झोंक धीरे-धीरे प्यार में बदल गई और दोनों में प्यार हो गया। ऋषि कपूर ने साल 1980 में एक्ट्रेस नीतू कपूर से शादी की थी। शादी के दिन ऋषि और नीतू दोनों बेहोश हो गए थे। नीतू ने एक इंटरव्यू में बताया था कि शादी में बहुत ज्यादा लोग आए थे। भीड़ से घिरे होने की वजह से ऋषि कपूर घोड़ी चढ़ने से पहले बेहोश हो गए थे जबकि वह भारी लहंगा संभालते वक्त बेहोश हो गईं। नीतू -ऋषि से दो बच्चे रिद्धिमा और रणबीर कपूर हैं। 


feature-top