KBC 13: वीरेंद्र सहवाग और सौरव गांगुली ने कितने जीते रकम?क्रिकेट से जुड़े कौन से सवाल का नहीं दे पाए जवाब? जाने...

feature-top

3 सितंबर का 'कौन बनेगा करोड़पति 13' का एपिसोड 'शानदार शुक्रवार' स्पेशल था, जिसमें हॉट सीट पर पूर्व भारतीय क्रिकेटर्स सौरव गांगुली और वीरेंद्र सहवाग मौजूद थे। दोनों ने 25 लाख रुपए जीते।

लेकिन सौरव गांगुली और वीरेंद्र सहवाग एक सवाल का जवाब नहीं दे पाए और उस पर उन्हें 'आस्क द एक्सपर्ट' लाइफलाइन लेनी पड़ी। यह सवाल क्रिकेट से जुड़ा हुआ था।

ट्रेविस डाउलिन का विकेट, किस पूर्व भारतीय कप्तान का एकमात्र अंतरराष्ट्रीय विकेट है? इसके 4 ऑप्शन थे-

A. एम एस धोनी

B. मोहम्मद अजहरुद्दीन         

 C. सुनील गावस्कर

D. राहुल द्रविड़

इसका सही जवाब एम एस धोनी था। बता दें कि ट्रेविस डाउलिन 2009 चैंपियंस ट्रॉफी में वेस्टइंडीज के लिए खेले थे। तब महेंद्र सिंह धोनी ने मैच में ट्रेविस का विकेट लिया था। यह धोनी के नाम एकमात्र अंतरराष्ट्रीय विकेट है।


feature-top