6 महीने बाद न्यूज़ीलैंड में कोरोना से पहली मौत

feature-top

न्यूजीलैंड में छह महीने के बाद कोविड से संबंधित मौत हुई है। शनिवार को एक 90 साल की महिला की कोविड कारणों से मौत हो गई। न्यूजीलैंड के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि तेजी से फैलने वाल डेल्टा संक्रमण का प्रकोप अब नियंत्रण में आ रहा है। जिस महिला की जान कोविड कारणों से गई है वह पहले से भी कई बीमारियों से ग्रसित थी। जटिल बीमारियों के कारण उन्हें वेंटिलेटर और अधिक देखभाल नहीं किया जा सका। उस वृद्ध महिला की शुक्रवार को रात में ऑकलैंड के एक अस्पताल में निधन हो गया।

न्यूजीलैंड में कोविड से मरने वाली वह 27वीं व्यक्ति है। न्यूजीलैंड ने कोरोना के ऊपर काफी अच्छा काम किया है। न्यूजीलैंड में कोरोना से पहली मौत 16 फरवरी को हुई थी। स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि महिला ऐसे व्यक्ति के संपर्क में थी जो पहले से कोरोना संक्रमित था।


feature-top