NEET-PG2021 : आज जारी किए जाएंगे एडमिट कार्ड

feature-top

राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड (NBE) की ओर से मेडिकल शिक्षा संस्थानों के स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा NEET PG 2021 के एडमिट कार्ड 06 सितंबर यानी आज जारी किए जाएंगे। एनबीई ने NEET PG 2021 के आवेदक उम्मीदवारों को यह भी सूचित किया है कि 18 अप्रैल, 2021 को परीक्षा के लिए पहले जारी किए गए एडमिट कार्ड को बेकार माना जाएगा। नीट पीजी 2021 का नया एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर उपलब्ध होगा।

NBE की अधिसूचना में लिखा है कि - 18 अप्रैल, 2021 को होने वाली NEET - PG 2021 की परीक्षा स्थगित कर दी गई थी और अब 11 सितंबर, 2021 को निर्धारित की गई है। 18 अप्रैल, 2021 को परीक्षा के लिए पूर्व में जारी किए गए प्रवेश- पत्र निरस्त कर दिए गए थे और अब बेकार माने जाएंगे। नए प्रवेश- पत्र नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंस (NBEMS) की वेबसाइट https://nbe.edu.in पर 06 सितंबर, सोमवार को जारी किए जाएंगे।


feature-top