Breaking: सरोज पाण्डे बनाई गईं यूपी विधानसभा चुनाव की 'सह-प्रभारी'

feature-top

राज्यसभा सांसद सरोज पाण्डे को भाजपा आलाकमान ने नई जिम्मेदारी दी है। उन्हें यूपी विधानसभा चुनाव 2022 का सह प्रभारी बनाया गया है।

इसके पहले राज्यसभा सांसद सरोज पाण्डे को कई राज्यों का प्रभारी बनाया जा चुका है जिनमें महाराष्ट्र भी शामिल हैं। वहां पर उन्होंने भाजपा की सरकार बनवाने में सक्रिय योगदान दिया था। इसके अलावा सरोज पाण्डे हरियाणा, पंजाब और दिल्ली विधानसभा चुनावों में भी अपना नेतृृत्व कौशल दिखा चुकी हैं।


feature-top