रुचिका कपूर और शाहीर शेख के घर जन्मी नन्ही परी

feature-top

टीवी के मशहूर अभिनेता शाहीर शेख और रुचिका कपूर के जीवन में नन्हे मेहमान ने दस्तक दे दी। 10 सितंबर को शाहीर और रुचिका माता-पिता बन गए। उनके घर एक प्यारी सी नन्ही परी ने जन्म लिया है।  कुछ हफ्ते पहले शाहीर ने पत्नी रुचिका के गोदभराई की रस्म की थी और इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर जबरदस्त तरीके से वायरल हुई थी।अब फैंस नए नए माता पिता बने रुचिका और शाहीर को इस खुशखबरी पर बधाई दे रहे हैं।


feature-top