गुजरात कैबिनेट: 24 मंत्रियों ने ली शपथ

feature-top

गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने गुरुवार को 24 मंत्रियों को अपने मंत्रिमंडल में शामिल किया। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष राजेंद्र त्रिवेदी और भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष जीतू वघानी ने भी आज शपथ ली। पटेल के मंत्रिमंडल में पहले के मंत्रालय के किसी भी मंत्री को जगह नहीं मिली।
राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने 10 कैबिनेट मंत्रियों और 14 राज्य मंत्रियों को शपथ दिलाई, जिनमें पांच स्वतंत्र प्रभार वाले राज्य मंत्री शामिल हैं।


feature-top