दिल्ली: त्योहारी सीजन में आतंकी हमले का खतरा, हाई अलर्ट पर पुलिस

feature-top

देश की राजधानी दिल्ली में आतंकी हमले का खतरा मंडरा रहा है। दिल्ली पुलिस को त्योहारी सीजन के दौरान दिल्ली में आतंकवादी हमले की सूचना मिली हैं। आतंकी हमले की सूचना मिलने के बाद दिल्ली पुलिस हाई अलर्ट पर है। जिसके बाद दिल्ली पुलिस आयुक्त राकेश अस्थाना ने शनिवार को शीर्ष अधिकारियों के साथ बैठक की और आतंकवाद विरोधी उपायों पर चर्चा की।


feature-top