टी-20 विश्व कप के पहले ही मैच में भारत को हार का सामना करना पड़ा। पाकिस्तान ने भारत को 10 विकेट से हरा दिया है। यह पाक टीम की किसी भी विश्व कप में भारत पर पहली जीत है। टी-20 विश्व कप में दोनों के बीच छह मैच हुए हैं। इसमें से पांच भारत और पाकिस्तान ने एक मैच जीता है। पाक टीम ने 13 गेंद रहते मैच जीता।

feature-top

बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान ने शानदार बल्लेबाजी की और टीम को जीत दिलाने के बाद ही दम लिया। रिजवान 55 गेंदों पर 79 रन और बाबर 52 गेंदों पर 68 रन बनाकर नाबाद रहे। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने सात विकेट पर 151 रन बनाए थे। जवाब में पाकिस्तान टीम ने 17.5 ओवर में 152 रन बनाकर मैच जीत लिया।

feature-top