राज्यों, केंद्रशासित प्रदेशों को 111 करोड़ से अधिक कोरोना वैक्सीन खुराक प्रदान की गई: केंद्र

feature-top

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को अब तक 111.13 करोड़ से अधिक  वैक्सीन खुराक प्रदान की जा चुकी हैं। इसमें कहा गया है कि 12.73 करोड़ से अधिक (12,73,62,006) शेष और अप्रयुक्त वैक्सीन खुराक अभी भी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के पास उपलब्ध हैं। मंत्रालय ने कहा कि केंद्र सरकार पूरे देश में कोरोना टीकाकरण की गति को तेज करने और इसके दायरे का विस्तार करने के लिए प्रतिबद्ध है।


feature-top