मोदी के रैली के दौरान गांधी मैदान ब्लास्ट केस का आया फैसला, जाने किसको मिली क्या सजा..

feature-top

बिहार की राजधानी के गांधी मैदान और पटना जंक्शन पर सिलसिलेवार बम ब्लास्ट मामले में सोमवार को एनआइए की विशेष अदालत ने सजा का ऐलान कर दिया गया। चार को फांसी और दो को उम्रकैद की सजा सुनाई गई है। वहीं दो दोषियों को 10 तो एक को सात वर्ष की सजा दी गई है। 27 अक्टूबर 2013 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की हुंकार रैली से पहले गांधी मैदान और जंक्शन में हुई वारदात में छह लोगों की जान चली गई थी। साथ ही करीब 85 लोग घायल हो गए थे। जेल में बंद दस अभियुक्तों को पिछले महीने की 27 तारीख को अदालत के समक्ष प्रस्तुत किया गया था।

 


feature-top