राज्यों के स्वास्थ्य मंत्रियों से मिलेंगे मनसुख मंडाविया; कोविड रणनीति पर करेंगे चर्चा

feature-top

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया देश में COVID-19 टीकाकरण अभियान को मजबूत करने के लिए गुरुवार को राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के स्वास्थ्य मंत्रियों के साथ बैठक करेंगे।उन्होंने ट्वीट किया, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हर घर दस्तक के आह्वान को और गति देने के लिए डॉ मनसुख मंडाविया राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के स्वास्थ्य मंत्रियों के साथ बैठक करेंगे। टीकाकरण अभियान को मजबूत करने के लिए महत्वपूर्ण चर्चा होगी।"


feature-top