भारतीय खेल नक्षत्र के 12 नये खेल रत्न

लेखक: संजय दुबे

feature-top

आप अगर रत्न के पारखी हो तो आपको एक से एक रत्न मिल सकते है । खेल जगत में भी एक से एक रत्न है हमारे पास पिछले साल तक इनकी संख्या 43 थी इस साल 12 नये जुड़ रहे है । जुड़ना तो 14 को था लेकिन निर्णायक दल की अपनी सोंच है वे आने वाले समय इन दो महिला खिलाड़ियों को जरूर खेल रत्न बनाने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगाएंगे। पहला नाम है भारतीय महिला हॉकी टीम की गोलकीपर सविता पुनिया। भारतीय पुरूष हॉकी टीम के गोलकीपर श्री जेस को सिर्फ कांस्य पदक दिलाने के कारण दिया गया है। अगर भारतीय पुरुष टीम कांस्य पदक नही जीतती तो क्या श्री जेस वंचित हो जाते? नही, श्री जेस को सेमीफाइनल तक पहुँचाने के नाम पर खेल रत्न मिलता ही।यही मापदंड सविता पुनिया के लिए अपनाया जाना था। दूसरी महिला खिलाड़ी मनु भाखर है। महज 6 साल में 21 वर्ष की इस होनहार शूटर ने 16 गोल्ड मेडल जीते है। खेल रत्न पुरस्कार के लिए सिर्फ 4 साल अंतरास्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करना होता है। मनु भाखर निकम से कम खेल रत्न शूटर अंजलि भागवत से लाख गुना बेहतर प्रदर्शन किया है। मनु कॉमनवेल्थ गेम्स के अलावा अंतरास्ट्रीय स्तर पर विश्व स्तरीय स्पर्धा में गोल्ड मेडल की कतार लगा दी है। सविता औऱ मनु का नाम न होना दुखद है लेकिन भविष्य इनका है और अगले वर्ष ये खेल रत्न बनेगी ऐसी आशा है।

 देश मे 1991 से खेल रत्न पुरस्कार की शुरुआत राजीव गांधी के नाम से शुरु हुआ था। इस साल ये पुरस्कार ध्यानचंद के नाम पर परिवर्तित कर दिया गया है। इस साल के 12 खिलाड़ियों को शामिल कर ले तो 55 खेल रत्नों में सबसे अधिक संख्या शूटर्स की है ।

★शूटर्स अभिनव बिंद्रा, राज्यवर्धन सिंह राठौड़, गगन नारंग, विजय कुमार, रंजन सोढ़ी जीतूराम औऱ महिलाओ में अंजलि भागवत का नाम है।

 ★कुश्ती में 6 पहलवानों ने खेल रत्न पुरस्कार अपने शानदार प्रदर्शन के बल पर हासिल किया है। सुशील कुमार, योगेश्वर दत्त, बजरंग पुनिया, रवि दहिया, सहित महिलाओ मेंसाक्षी मलिक औऱ विनेश फोगाट इस फेरहिस्त में शामिल है।

 क्रिकेट, हॉकी और एथलेटिक्स में 5-5 खिलाड़ियों ने खेल रत्न बनने का गौरव प्राप्त किया है। ★क्रिकेट में सचिन तेंदुलकर, महेंद्र सिंह धोनी, विराट कोहली, रोहित शर्मा और इस साल 22 साल से अधिक समय से देश के लिए खेलने वाली मिताली राज खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित होंगी।

 ★हॉकी में धनराज पिल्ले,सरदार सिंग औऱ रानी रामपाल के बाद इस साल भारतीय हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह औऱ गोलकीपर श्री जेस खेल रत्न बनेंगे।

★एथलेटिक्स में ज्योतिर्मय सिकंदर, अंजु बी जॉर्ज, के बीनामोल, दीपा करमाकर के बाद इस साल खेल रत्न जापान ओलम्पिक में गोल्ड मेडल जीतने वाले नीरज चोपड़ा खेल रत्न बनेंगे।

★ वेटलिफ्टिंग में कर्णम मल्लेश्वरी, एन . कुंजारानी, और जापान ओलम्पिक खेलो में रजत जीतने वाली मीरा बाई चानू का नाम खेल रत्नों में शामिल है।

★बॉक्सिंग में मेरी कॉम, विजय कुमार सहित इस साल जापान ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाली लवलीना बोरगोहियन शामिल है।

★ बैडमिंटन खेल के रत्न पुलेला गोपीचंद, सायना नेहवाल और ओलम्पिक खेलो में दो पदक जीतने वाली पी वी सिंधु खेल रत्न है।

★ टेनिस खेल में लिएंडर पेस और सानिया मिर्जा खेल रत्न है।

★ नोकायन में होमी मोतीवाला औऱ पुष्पेंद्र गर्ग को खेल रत्न पुरस्कार मिला है।

★ बिलियर्ड्स में गीत सेठी और पंकज आडवाणी को खेल रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया है।

  ★ विश्वनाथ आनंद(शतरंज), मोनिका बत्रा(टेबलटेनिस) औऱ इस साल फुटबॉल खेल के सुनील क्षेत्री अपने अपने खेल के इकलौते खेल रत्न है।

★पैरा ओलंपिक खेलों में शानदार प्रदर्शन करनेवाले देवेंद्र झाँझरिया,दीपा मलिक, के बाद इस साल सुमित अंटिल, प्रमोद भगत, अवनि लेकरा, मनीष नरवाल औऱ किशन नागर को ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार से देश के राष्ट्रपति द्वारा आज सम्मानित किया जाएगा।  

खेल रत्न पुरस्कार के रूप में एक प्रतीक चिन्ह के साथ 25 लाख रुपये मिलेंगे। खेल रत्न जीतने वाले खिलाड़ियों को आनिवां राजधानी अथवा शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन के प्रथम अथवा द्वितीय श्रेणी के वातानुकूलित में सफर करने की सुविधा भी मिलती है। मेरा सुझाव है कि खेल रत्न विजेताओं को कम से कम 1 करोड़ रुपये पुरस्कार स्वरूप दिया जाना चाहिए।

 खेल रत्न में अगर महिलाओ का योगदान देखे तो 55 खिलाड़ियों में से 20 महिला खिलाड़ी- कर्णम मल्लेश्वरी, मीराबाई चानू, एन. कुंजारानी, सानिया मिर्ज़ा, सायना नेहवाल, पी वी सिंधु, अंजलि भागवत, ज्योतिर्मय सिकंदर, के . बीनामोल, अंजु बी जॉर्ज, दीपा करमाकर, रानी रामपाल, अंजलि भागवत, मेरीकॉम, लवलीना बोरगोहियहन, विनेश फोगाट, साक्षी मलिक, मिताली राज,दीपा मलिक औऱ अवनि लेकरा है ।इन सभी महिला खिलाड़ियों को पुरुषों की तुलना में ज्यादा तालियां जाती है क्योंकि सभी ने पुरुष सत्तात्मक व्यवस्था में अपने को स्थापित किया है।


feature-top