छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट: आज कई स्थानों पर बारिश होने की संभावना

feature-top

मौसम विभाग के मुताबिक, एक कम दबाव का क्षेत्र उत्तर अंदरूनी तमिलनाडु और उसके आसपास स्थित है, इसके साथ ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती घेरा 5.8 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। जिसके प्रभाव से आज प्रदेश के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। वर्षा का क्षेत्र मुख्यतः मध्य छत्तीसगढ़ रहने की संभावना है। कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा तो कुछ स्थानों पर गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है।


feature-top