रायपुर: महिला हुई ठगी का शिकार, खाते से पार हुए 70,826 रूपए

feature-top

जामताड़ा गैंग फिर सक्रिय: 

राजधानी में फिर से जामताड़ा गैंग फिर सक्रिय नजर आ रहा है। इस बार सुंदरनगर की पढ़ी-लिखी महिला झांसे में आकर हजारों रूपए गवा बैठी। इस मामले पर डीडी नगर टीआई ने कहा कि, इस मामले को गंभीरता से देखा जा रहा हैं। इसके पीछे जामताड़ा गैंग हैं या फिर कोई और इसकी छानबीन की जा रही हैं।

खाते से पार हुए हजारों रूपए:

 सुंदर नगर की एक महिला फर्जी फोन कॉल का शिकार हो गई। पीड़िता निधि अग्रवाल ने बताया कि उनके पास अज्ञात नंबर से फोन आया, जिसमें आरोपी ने खुद को एसबीआई बैंक का सदस्य बताया। उन्होंने पीड़िता से कहा कि यदि आप अपने क्रेडिट कार्ड का लिमिट बढ़ाना चाहते हैं तो आपके फोन में आने वाले ओटीपी बताना होगा। पीड़ित महिला उनके मंसूबों को समझ ना सकी, उन्होंने आरोपी के बातों में आकर ओटीपी बता दी। जिसके तुरंत बाद उनके खाते से 70,826 रूपए पार कर लिए गए।

 अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज:

 महिला जब तक कुछ समझ पाती तब तक ठगी का शिकार हो चुकी थी। उन्होंने घटना के बाद डीडी नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई। जिसके बाद पुलिस आरोपी के खिलाफ धारा 420 के तहत एफ. आई. आर. दर्ज कर मामले की तफ्तीश कर रही है।


feature-top