पंजाब: कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलनरत किसानों पर दर्ज केस होंगे रद्द, पराली जलाने के मामले भी होंगे वापस

feature-top

पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने घोषणा की कि पराली जलाने और केंद्र के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन के संबंध में किसानों के खिलाफ दर्ज सभी मामले रद्द कर दिए जाएंगे।

चन्नी ने कहा कि,  "हम चाहते हैं कि कोई किसान पराली न जलाए, हम सख्त होंगे। लेकिन अब तक पराली जलाने के संबंध में दर्ज मामले को रद्द किया जा रहा है। मैं अनुरोध करता हूं कि वे पराली न जलाएं, इससे प्रदूषण होता है। किसानों के संबंध में दर्ज सभी मामले रद्द किया जा रहा है।"


feature-top