राजस्थान में गहलोत सरकार के तीन मंत्रियों का इस्तीफा

feature-top
राजस्थान में अशोक गहलोत सरकार के तीन मंत्रियों ने इस्तीफा दे दिया है। तीन मंत्रियों के नाम गोविंद सिंह डोटासरा, रघु शर्मा और हरीश चौधरी हैं। इनके इस्तीफे स्वीकार कर लिए गए है। राज्य के शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा, स्वास्थ्य मंत्री रघु शर्मा और राजस्व मंत्री हरीश चौधरी ने सोनिया गांधी को चिट्ठी लिखकर इस्तीफा देने की पेशकश की थी। कांग्रेस के राजस्थान प्रभारी अजय माकन ने भी कहा था कि मैं 30 जुलाई को मंत्रियों से मिला था। हमारे कुछ मंत्रियों ने मंत्री पद छोड़कर संगठन में काम करने की इच्छा जताई थी। हमारे तीन होनहार मंत्रियों गोविंद सिंह डोटासरा, हरीश चौधरी और रघु शर्मा ने पार्टी संगठन के लिए काम करने की इच्छा जताई है।
feature-top