शेयर बाजार: 58 हजार के नीचे खुला सेंसेक्स, निफ्टी भी 176 अंक फिसला

feature-top
आज भी शेयर बाजार की कमजोर शुरुआत हुई। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स कारोबार शुरू होते ही 700 अंक से ज्यादा टूट गया। इस गिरावट के चलते तीन महीने के बाद सेंसेक्स 58 हजार के स्तर के नीचे आ गया है। इसके साथ ही एनएसई का निफ्टी भी 170 अंकों की गिरावट के साथ खुला। गौरतलब है कि बीते दिन बाजार में भारी गिरावट दर्ज की गई थी और सेंसेक्स 1170 अंक की बड़ी गिरावट के साथ बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 348 अंक टूटकर बंद हुआ था। यह बाजार में बीते सात महीनों में सबसे बड़ी गिरवाट थी।  
feature-top