पुलिस विभाग में हुए तबादले, जाने किसे मिली कहा तैनाती...

feature-top

पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार गरियाबंद की पुलिस अधीक्षक रहीं श्रीमती पारुल माथुर को अब बिलासुपर का नया पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। इसके अलावा पांच जिले के पुलिस अधीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है।

इनके कार्यक्षेत्र में भी हुए बदलाव-

दीपक कुमार झा को बिलासपुर से बलौदाबाजार, भाटापारा का नया एसपी बनाया गया। आईके एलेसेला को बलौदाबाजार भाटापारा से हटाकर छसबल 11वीं वाहिनी जांजगीर चांपा का सेनानी बनाया गया। मोहित गर्ग को कवर्धा से हटाकर छसबल 14वीं वाहिनी करकाभाट बालोद का सेनानी बनाया गया। लाल उम्मेद सिंह को छसबल 14वीं वाहिनी करकाभाट से कवर्धा का नया एसपी बनाया गया। अरविन्द कुजूर को बेमेतरा से हटाकर छसबल 3री वाहिनी अमलेश्वर का सेनानी बनाया गया। धर्मेन्द्र सिंह छवई को कवर्धा का नया एसपी बनाया गया। झाडू राम ठाकुर को सहायक पुलिस महानिरीक्षक पुलिस मुख्यालय को गरियाबंद का नया एसपी बनाया गया।


feature-top