केंद्रीय मंत्री शांतनु ठाकुर ने छोड़े पश्चिम बंगाल भाजपा के व्हाट्सएप ग्रुप

feature-top

केंद्रीय बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग राज्य मंत्री और पश्चिम बंगाल के बनगांव से भाजपा सांसद शांतनु ठाकुर ने पार्टी की राज्य इकाई के सभी व्हाट्सएप ग्रुप छोड़ दिए हैं। उन्होंने कहा, "ऐसा लगता है कि राज्य भाजपा नेतृत्व को नहीं लगता कि संगठन के भीतर हमारी (मटुआ समुदाय) की महत्वपूर्ण भूमिका है।" ठाकुर अखिल भारतीय मतुआ महासंघ के संघधिपति हैं, जो मटुआ समुदाय की संस्था है।


feature-top