- Home
- टॉप न्यूज़
- अन्य
- वैश्विक चिप संकट के चलते सैमसंग के मुनाफ़े में हो सकती है 52 फीसदी की बढ़त
वैश्विक चिप संकट के चलते सैमसंग के मुनाफ़े में हो सकती है 52 फीसदी की बढ़त
तकनीक क्षेत्र की दक्षिण कोरियाई कंपनी सैमसंग ने बताया है कि वैश्विक चिप संकट की वजह से साल 2021 के अंतिम तीन महीनों में उसके मुनाफ़े में 52 फीसदी की बढ़ोतरी हो सकती है.
दुनिया की सबसे बड़ी चिप निर्माता कंपनी सैमसंग ने अनुमान लगाया है कि इन तीन महीनों में उसने लगभग 11.5 अरब अमेरिकी डॉलर अर्जित किए हैं. पिछले चार सालों में यह सैमसंग द्वारा चौथी तिमाही में अर्जित सबसे ज़्यादा मुनाफ़ा होगा.
बता दें कि सैमसंग की आय में बढ़ोतरी सर्वर मेमोरी चिप्स की भारी माँग और उसके चिप कॉन्ट्रेक्ट मैन्युफ़ैक्चरिंग व्यापार में प्रॉफ़िट मार्जिन ज़्यादा होने की वजह से हो रही है.
टेक्नोलॉजी की दुनिया से जुड़े ट्रेंड्स पर नज़र रखने वाले एनालिस्ट सैम रिनॉल्ड्स ने भी मिडीया को बताया है कि “कंप्यूटरों और इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों की भारी मांग की वजह से सैमसंग भारी मुनाफ़ा कमाने की स्थिति में है.”
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य
