अमेरिका का सबसे महत्वपूर्ण कार्य रूस के विकास को रोकना है :रूसी राष्ट्रपति पुतिन

feature-top



रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि, अमेरिका रूस को यूक्रेन पर युद्ध के लिए खींचने की कोशिश कर रहा है।पुतिन ने आगे कहा,  "अमेरिका का सबसे महत्वपूर्ण कार्य रूस के विकास को रोकना है। यूक्रेन इस लक्ष्य को प्राप्त करने का एक साधन मात्र है।" रूस ने यूक्रेन की सीमा पर 100,000 से अधिक सैनिकों को जमा किया है। वही पश्चिमी देशों का कहना है कि उन्हें डर है कि, रूस के राष्ट्रपति आक्रमण करने की योजना बना रहे हैं।
 


feature-top