सीएसके द्वारा ₹1.5 करोड़ में खरीदे गए राजवर्धन हंगरगेकर पर लगा उम्र में हेराफेरी का आरोप

feature-top

महाराष्ट्र के खेल आयुक्त ओम प्रकाश बकोरिया ने आईपीएल नीलामी में सीएसके द्वारा ₹1.5 करोड़ में खरीदे गए राजवर्धन हंगरगेकर पर उम्र में हेराफेरी का आरोप लगाया है। बकोरिया के मुताबिक, ऑल-राउंडर की वास्तविक उम्र 21 वर्ष है। बकौल बकोरिया, स्कूल में 8वीं कक्षा में हंगरगेकर की जन्मतिथि 10 जनवरी 2001 से बदलकर 10 नवंबर 2002 कर दी गई थी।


feature-top