- Home
- टॉप न्यूज़
- सुकमा
- मंत्री कवासी लखमा पर सवार हुईं देवी
मंत्री कवासी लखमा पर सवार हुईं देवी
छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के दोरनापाल पहुंचे आबकारी मंत्री कवासी लखमा पर देवी सवार हो गई। मंत्री लखमा माता को प्रसन्न करने घंटों झूमते नजर आए। माता के सेवादारों के साथ लखमा हाथों में मोर पंख लेकर देवी पर आस्था प्रकट करते दिखे। इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने मंत्री लखमा का वीडियो मोबाइल पर कैप्चर कर लिया, जो अब सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है।
बता दें कि दोरनापाल के शीतला माता मंदिर में 3 दिवसीय मेले का आयोजन होता है। इस मेले में आसपास के 58 गांव के देवी-देवता सिरहा-गुनिया शामिल होते हैं। मेले में शामिल होने मंगलवार को छत्तीसगढ़ के आबकारी मंत्री और कोंटा विधायक कवासी लखमा भी पहुंचे। मंदिर में माता के सेवादारों पर माता आरूढ़ (सवार) होती हैं, लेकिन आज दर्शन करने पहुंचे मंत्री कवासी लखमा पर भी माता सवार हो गईं। अन्य सेवादारों की तरह लखमा माता को प्रसन्न करने घंटों झूमते रहे। लखमा धोती पहनकर माता को खुश करने झूमते नजर आए।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य
