ताजमहल में प्रवेश विवाद: जाने एएसआई ने क्या कहा...

feature-top

जगद्गुरु परमहंस दास को ताजमहल में प्रवेश नहीं दिए जाने पर हुए विवाद पर एएसआई पुरातत्वविद ने कहा कि 26 अप्रैल को ताजमहल में कुछ लोग भगवा वस्त्र में वेस्ट गेट पर आए थे। उनमें से एक साधु के हाथ में दंड था। ताजमहल परिसर में इस प्रकार की वस्तु ले जाना प्रतिबंधित है। गेट पर साधु को दंड को बाहर रखकर आने के लिए कहा गया, जिसे सुनकर वे गेट से चले गए और वापस नहीं आए। ताजमहल में प्रवेश के लिए नियम तय हैं। उनके प्रवेश पर कोई मनाही नहीं थी।


feature-top