feature-top
भारतीय थल सेना के प्रमुख जनरल मनोज पांडे ने आज यानी मंगलवार को परम विशिष्ट सेवा मेडल प्राप्त किया। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने उन्हें यह मेडल प्रदान किया। जनरल मनोज पांडे ने 30 अप्रैल को नए सेना प्रमुख का पद संभाला था। वह देश के 29वें सेना प्रमुख हैं। इसके अलावा लेफ्टिनेंट जनरल केजेएस ढिल्लों (सेवानिवृत्त) को भी राष्ट्रपति कोविंद ने परम विशिष्ट सेवा मेडल से सम्मानित किया।
feature-top