मनरेगा घोटाला: सोरेन सरकार पर भाजपा सांसद ने साधा निशाना

feature-top

आईएएस पूजा सिंघल के घर में ईडी की छापेमारी पर बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने ट्वीट कर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर निशाना साधा हैं। उन्होंने कहा कि, "पूजा सिंघल ने ED के सामने झारखंड के वर्तमान सरकार व प्रशासनिक अधिकारियों का जो खुलासा किया वह गैंग ऑफ वसेपुर को भी मात दे रहा है, यह गिरोह दलालों के साथ मिलकर राज्य को खोखला कर रहा है, सूत्रों के अनुसार गिरोह के एक एक अधिकारी के पास कम से कम 500 से 2000 करोड़ की सम्पत्ति है। मेरी जानकारी है कि पूजा सिंघल ने पूछताछ में मुख्यमंत्री का भी नाम लिया है।"


feature-top