feature-top
वाराणसी के प्रभु घाट पर सोमवार दोपहर बड़ा हादसा हुआ है। नौकायन के दौरान नाव पलटने से पांच लोग डूब गए। मौके पर मौजूद मल्लाहों ने दो लोगों को बचा लिया है। तीन की तलाश अभी जारी है। मौके पर एनडीआरएफ और जल पुलिस गोताखोरों की मदद से खोजबीन कर रही है। घटनास्थल पर अफरातफरी का माहौल है। गंगा में डूबे लोग पर्यटक बताए जा रहे हैं।
feature-top