भारत के राष्ट्रपति

लेखक - संजय दुबे

feature-top

देश मे 15वे राष्ट्रपति के निर्वाचन के लिए प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है। अगले 25 जुलाई को देश को 15 वॉ राष्ट्रपति मिल जाएंगे।

 हमारे देश का संविधान देश के सर्वोच्च पद के लिए मापदंड तय किये हुए है। देखा जाए तो ब्रिटेन के राजशाही के समान हमारे देश मे भी राजतंत्र को संवैधानिक रूप से राष्ट्रपति के रूप में स्वीकार किया गया है।

 देश मे 14 राष्ट्रपति निर्वाचित हुए है।3 कार्यवाहक राष्ट्रपति रहे है। अगले कड़ियों में देश के महामहिम राष्ट्रपति के बारे में शोध के बाद अनछुए पहलुओं को आपके सामने लाने की कोशिश होगी। जिसकी मदद से आपके ज्ञान में वर्द्धि होगी ऐसी आशा है।

 आज की पहली बात

 डॉ राजेंद्र प्रसाद ही अकेले ऐसे राष्ट्रपति रहे है जो 2 बार लगातार राष्ट्रपति बने है। इस मायने से सर्वाधिक 10 साल तक वे राष्ट्रपति रहे है। सबसे कम अवधि के राष्ट्रपति फकरुद्दीन अली अहमद थे वे 2 साल 5 माह 18 दिन ही राष्ट्रपति रहे। उनके निधन के कारण वे कार्यकाल पूरा न कर सके।


feature-top