महाराष्ट्र से सांगली में एक ही परिवार के 9 लोगों ने आर्थिक बदहाली के चलते जान दी

feature-top
महाराष्ट्र से सांगली से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां मिराज तालुका के म्हैसाल में एक ही परिवार के 9 लोगों ने आत्महत्या कर ली। परिवार के सभी सदस्यों ने जहर पीकर जान दी है। मरने वाले सभी सदस्य एक ट्रेनी डॉक्टर के परिवार से संबंधित थे। सुसाइड की यह घटना सोमवार दोपहर को सामने आई। डक्टर दंपती के एक घर से 6 शव तो दूसरे घर से 3 शव बरामद किए गए हैं। पड़ोसियों से मिली जानकारी के अनुसार मौत की वजह आर्थिक बदहाली है। हालांकि, अभी तक पुलिस या प्रशासन की तरफ से मौत के कारणों के बारे में पुख्ता जानकारी नहीं दी गई है।
feature-top