दुखद: शापूरजी पलोनजी समूह के अध्यक्ष पल्लोनजी मिस्त्री का निधन

feature-top

शापूरजी पलोनजी समूह के अध्यक्ष और उद्योगपति पल्लोनजी मिस्त्री का 93 वर्ष की आयु में मुंबई में उनके आवास पर निधन हो गया। उनके चार बच्चे हैं- दो बेटे शापूर मिस्त्री और साइरस मिस्त्री, और दो बेटियां लैला मिस्त्री और आलू मिस्त्री। भारत के सबसे पुराने अरबपतियों में से एक, उन्हें 2016 में देश के तीसरे सबसे बड़े नागरिक पुरस्कार पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था।


feature-top