भूपेश बघेल का जशपुर वासियों को तौफा, दिए 152 विकासकार्यों की सौगात...

जशपुर में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 152 विकासकार्यों हेतु 120 करोड़ 55 लाख 50 हज़ार की दी सौगात ।

feature-top

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जशपुर में 120 करोड़ 50 लाख 55 हजार रुपए के कुल 152 कार्यो का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। जिसके अंतर्गत 60 करोड़ 61 लाख 22 हजार रूपए के 89 कार्यों का लोकार्पण एवं 59 करोड़ 89 लाख 33 हजार रूपए के 63 कार्यों का भूमिपूजन शामिल है।

उन्होंने इस अवसर पर सर्व प्रथम छत्तीसगढ़ महतारी की विधिवत रूप से पूजा अर्चना करते हुए प्रतिमा पर माल्यर्पण किया।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने जशपुर विकासखंड के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी व हिंदी मीडियम स्कूल तथा राजीव युवा मितान क्लब के कॉफीटेबल बुक एवं ब्रोसर का विमोचन भी किया।


feature-top